Breaking News

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बनवाया एक्ट्रेस का टैटू

21 Aug, 2023 1034
संवाददाता/in24न्यूज़   

कभी कभी प्यार कुछ लोगों को इस कदर अंधा कर देता है कि प्यार की चाहत में ना जाने लोग क्या कुछ कर बैठते है ... बॉलिवुड फिल्मों में भी इसी तरह अजीबो गरीब प्रेम कहानी देखने को मिल जाती है .. जी हां, यह हम बात कर रहे है एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की ... अलेक्जेंडर पर दिशा पाटनी का प्यार इस कदर मेहरबान हुआ कि उसने अपने हाथों पर दिशा की तस्वीर ही टैटू के रूप में छपवा दी ..  टैटू में दिशा का चेहरा दिख रहा है  ..  टैटू में वो एक ट्राइबल गेटअप में नजर आ रही हैं  .... टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम अलेक्जेंडर से जोड़ा जा रहा है .. टाइगर से अलग होने के बाद दिशा को कई बार अलेक्जेंडर के साथ ही देखा गया है .. अलेक्जेंडर को डेट करने की खबरों पर एक्ट्रेस ने साफ साफ इंकार कर दिया था, लेकिन अब अलेक्जेंडर के इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि वाकई वह दिशा को डेट कर रहे है ... दिशा पाटनी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया है, लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं  ...  एक यूजर ने लिखा, 'अब टाइगर का क्या होगा' .. एक ने लिखा, 'टाइगर अभी जिंदा है' ... एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'टैटू में दिशा आदिवासी लग रही है ... अब इस वीडियो के सामने आते ही दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें फिर तेज हो गई है ..  इससे पहले भी दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो अलेक्जेंडर के साथ एक इवेंट में नजर आई थीं और अलेक्जेंडर को अपनी दोस्त को अपने बॉयफ्रेंड के रूप में इंट्रोड्यूज करती दिखाई दे रही थी. खैर यह तो दिशा ही जाने की अलेक्जेंडर उनके दोस्त है या फिर बॉयफ्रेंड  ..  

अन्य खबरे