Breaking News

नए साल पर दर्शकों को बॉलीवुड का शानदार तोहफा

02 Jan, 2020 1603

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड नए साल में दर्शकों के लिए फिल्मों का गुलदस्ता पेश करनेवाला है. गौरतलब है कि साल 2020 की शुरुआत हो चुुकी है और इसी के साथ हम सभी ने एक नए दशक में एंट्री कर ली है. इस वर्ष की शुरुआती महीना यानी की जनवरी में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इन फिल्मों में पीरियड ड्रामा फिल्म से लेकर डांसिग, समाजिक मुद्दे और महिला प्रधान जैसे सब्जेक्ट में बनीं फिल्में शामिल हैं. चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि जनवरी 2020 में कौैन सी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. साल के पहले हफ्ते ही शुक्रवार को यानी 3 जनवरी तीन मल्टीस्टारर फिल्म तानाजी:द अनसंग वॉरियर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मेन भूमिका में हैं. वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक भी रिलीज हो रही है.

अन्य खबरे