Breaking News

नो-पार्किंग जोन में कार पार्क करने से कार्तिक आर्यन का कटा चालान

20 Feb, 2023 778

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी फिल्म शहजादा के रिलीज होने के बाद उसकी सफलता के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। हालांकि, कार्तिक आर्यन ने अपनी कार को नो-पार्किंग जोन में पार्क किया था, इस कारण उन्हें ट्रैफिक पुलिस की तरफ से झटका लगा है।मुंबई पुलिस ने ट्विटर हैंडल से उनकी लेम्बोर्गिनी की एक तस्वीर साझा की और इसे कार्तिक की फिल्म प्यार का पंचनामा के लोकप्रिय मोनोलॉग के साथ कैप्शन दिया। पुलिस ने कैप्शन में लिखा, समस्या? समस्या यह थी कि कार गलत साइड में पार्क थी! यह सोचने की भूल मत करो कि शहजादा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता की गाड़ी का नंबर ब्लर कर दिया। पुलिस ने चालान के बारे में विवरण साझा नहीं किया। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी हैं। यह तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठप्रेमलू’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक स्कूटी से घूमते दिखाई देते हैं।

अन्य खबरे