पापा ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं बेटी रिद्धिमा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन की वजह से दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली से मुंबई आकर उनका अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं. इस दुःख में उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह हर दिन अपने सबसे मजबूत योद्धा को याद करेंगी। कोविड-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा पिता के बुधवार रात को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर सकीं। रिद्धिमा ने अपने पिता के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि पापा आई लव यू, मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। मेरे सबसे मजबूत योद्धा. आपकी आत्मा को शांति मिले, मैं हर दिन आपके फेसटाइम कॉल को याद करूंगी। काश, मैं वहां आपको अलविदा कहने के लिए पहुंच पाऊं! जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तब तक के लिए आई लव यू पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं - आपकी मुश्क। खबर आ रही थी कि वे चार्टर्ड विमान से मुंबई आने वाली थी, पर लॉकडाउनकी वजह से वे अंतिम संस्कार के समय नहीं पहुंच सकीं. ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की तरफ से यह मैसेज जारी किया गया कि दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वे आखिर तक उनका मनोरंजन करते रहे।