Breaking News

फरहान और शिबानी दांडेकर ने कराया क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट

04 Dec, 2019 1083

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की दोस्ती के किस्से तो सुनने को मिलते ही हैं, अब खबर है कि अपनों गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ फरहान अख्तर ने क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट करवाया है. गौरतलब है कि बॉलीवुड की स्टार जोड़ी फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट में से होकर गुजरे. इस ट्रीटमेंट की एक तस्वीर को शेयर करते हुए फरहान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि क्रायोथेरेपी,वैसे भी मैं कभी ठंड की परवाह नहीं करता. इस तस्वीर में, फरहान को बेहद कम तापमान में इस ट्रीटमेंट में से होकर गुजरते देखा जा सकता है. क्रायोथेरेपी एक ऐसा ट्रीटमेंट या उपचार है, जहां शरीर को कुछ मिनटों के लिए बेहद ही कम तापमान में रखा जाता है. तस्वीरों के अलावा शिबानी ने अपने इस कोल्ड थेरेपी सेशन के एक वीडियो को पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि दोस्तों, आपको नहीं बता सकती कि कितना अच्छा लगा. इस उपचार के लिए शिबानी माइनस 130 डिग्री तापमान में तीन मिनट के लिए रहीं.

अन्य खबरे