Breaking News

फिल्म इंडस्ट्री के गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देगी इम्पा

08 Sep, 2022 602

संवाददाता/in24 न्यूज़.
गरीब बच्चों के लिए फ़िल्म निर्माताओं के संगठन इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (IMPPA) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फैसला किया है कि उन्हें मुफ्त में शिक्षा और छात्रवृति प्रदान की जाएगी। इम्पा ने आर्थिक रूप से कमजोर हुए अपने सदस्यों के बच्चों के लिए एक मजबूत सराहनीय कदम उठाया है, जिसके तहत वे ऐसे सदस्यों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी। साथ ही उनके हायर एजुकेशन के लिए बच्चों को छात्रवृत्ति भी देगी। इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा कि फ़िल्म निर्माता जिनकी वित्तीय स्थिति वास्तव में अच्छी नहीं है और अपने बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, साथ ही उनके हायर एजुकेशन के लिए छात्रवृति भी दी जाएगी।  बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में इस कदम से गरीब बच्चों को शिक्षा पाने में सुविधा मिलेगी।

अन्य खबरे