Breaking News

फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन

24 Nov, 2023 576

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड के नामचीन फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली का आज निधन हो गया। वह 93 साल के थे। फिल्म निर्माता को आज सुबह आठ बजे दिल का दाैरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। वह एक्टर और बिग बॉस फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि राज कुमार शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन जब वह काफी देर तक बार नहीं आए तो उनके बेटे अरमान दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां उनके पिता बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार कोहली ने 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस निशी से शादी की थी। निशी ने अरमान और रजनीश को जन्म दिया था। तीन साल पहले किडनी फेल हो जाने की वजह से रजनीश का निधन हो गया था। रजनीश मात्र 44 साल के थे। बता दें कि अरमान के छोटे भाई दिव्यांग थे। लोग प्यार से उन्हें गोगी कहकर पुकारते थे। अरमान के लिए वो भाई से ज्‍यादा बेटे की तरह थे। रजनीश की देखभाल का पूरा जिम्‍मा अरमान के ही कंधो पर था। बता दें कि राजकुमार कोहली ने नागिन और जानी दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया था।

अन्य खबरे