बॉबी देओल ने नहीं भुनाया अपना स्टारडम
27 Oct, 2019
1370
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड में स्टार पुत्रों के सामने भी अनेक चुनौतियाँ होती हैं कि वह अपनी पहचान अलग तरीके से बनाए पर मां-बाप की पहचान की वजह से ले बार परेशानियां भी सामने आती हैं. ऐसे ने अभिनेता धर्मेंद्र के लाडले पुत्र बॉबी देओल ने माना है कि उन्होंने अपने स्टारडम को भुनाने में सफलता नहीं पाई. गौरतलब है कि साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉबी देओलने एक हीरो के तौर पर बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की थी. इसके बाद, बॉबी देओल ने 'गुप्त', 'सोल्जर' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों से सफलता का स्वाद भी चखा और करियर में उन्होंने कई असफलताओं का भी सामना किया. बॉबी का कहना है कि उन्होंने वाकई में अपने स्टारडम को भुनाया नहीं. बॉबी ने मीडिया को बताया कि मैंने वाकई में अपने स्टारडम को नहीं भुनाया, मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत लिखी होती है, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे तो आगे का रास्ता कभी बंद नहीं होता. एक अभिनेता के तौर पर आप हमेशा जिंदगी में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं.'बॉबी ने साल 2018 में चार साल के लंबे अंतराल के बाद 'रेस 3' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की और अब उन्हें अपनी अगली पारी का इंतजार है. हाल ही में उनकी मल्टीस्टारर फिल्म इस दीवाली वीकेंड में रिलीज हुई है.