Breaking News

बॉलीवुड के टार्जन हेमंत बिरजे सड़क हादसे में हुए घायल

13 Jan, 2022 838
संवाददाता/in24 न्यूज़
 
अब बात करेंगे साल 1985 में आई एडवेंचर्स ऑफ टार्जन फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता हेमंत बिरजे (hemant birje) की, जिनकी कार का एक्सीडेंट मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे (mumbai-pune express way) पर हुआ है, जिसमें हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी के साथ-साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी.
बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे की कार रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास टोल प्लाजा के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में हेमंत बिरजे की बेटी को चोट नहीं आई, लेकिन फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी को मामूली चोटे आई है. इस हादसे के बाद तत्काल हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी को स्थानीय पावना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है.
वैसे आपको बता दें कि आंखों में सपने संजोए मुंबई (mumbai) नगरी बहुत से सितारे पहुंचे लेकिन उनमे से ज्यादातर सितारे सिर्फ वन टाइम वंडर बन कर रह गए, जिनमें फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे का भी नाम शामिल है. जिन्हें कभी बॉलीवुड का टार्जन कहा जाता था, कभी रातों-रात चमक उठा ये सितारा हेमंत बिरजे आज गुमनामी की जिदगी जी जीने को मजबूर हैं. हेमंत बिरजे मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और इसी से उनके जीवन की नैया चल रही है. उनके बारे में साल 2016 में भी ऐसी खबरें आई थी कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वो बेघर हो चुके हैं, जिस घर में वह रह रहे थे, वहां के मालिक ने उन्हें बाहर कर दिया था. कुल मिलाकर मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में हेमंत और उनकी पत्नी के साथ-साथ उनकी बच्ची अब सही सलामत हैं

अन्य खबरे