मुंबई पुलिस की सेवा पर बॉलीवुड फ़िदा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जानलेवा कोरोना वायरस के खतरनाक खेल के बीच जिस शानदार तरीके से मुंबई पुलिस अपने कार्य को बिना अपनी चिंता किए अंजाम दे रही है उसे देखते हुए बॉलीवुड ने जमकर तारीफ की है. बता दें कि बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के असाधारण प्रयासों के लिए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर इनकी तारीफ की है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले लोगों की एक सेना है, इसलिए हमारे परिवार सुरक्षित हैं। आओ हम मिलकर हम उन्हें दिल से धन्यवाद कहें क्योंकि यही हम कर सकते हैं। आयुष्मान खुराना ने मुंबई पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को री-ट्वीट किया और अपने कर्तव्य को अथक रूप से निभाने के लिए बल की सराहना की। उन्होंने मराठी में ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे पास आपको धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। आज हम आपको सुरक्षित रखने के लिए अपने पूरे दिल से धन्यवाद देते हैं। एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट किया कि प्रिय मुंबई पुलिस, आपको दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक के रूप में जाना जाता है। कोरोना वायरस महामारी में आपका योगदान बहुत सराहनीय है। जब भी आप कहेंगे सिंघम अपनी खाकी पहनेंगे और आपके पास खड़े होंगे। जय हिंद, जय महाराष्ट्र। अनिल कपूर ने कहा कि हमारी मुंबई पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा करने का समय है, जो अपने परिवारों को घरों पर छोड़कर हमारी सुरक्षा के लिए अपनी उच्च भावना और अथक प्रयासों के साथ काम कर रहे हैं . शुक्रिया मुंबई पुलिस . लव यू मुंबई पुलिस। टाइगर श्रॉफ ने लिखा है कि हम सब मुंबई पुलिस के बहुत आभारी और भाग्यशाली हैं। गुरुवार को ट्विटर बॉलीवुड सितारो के आभार संदेशों से भरा रहा। वहीं उर्वशी रौतेला ने पोस्ट किया कि हमारे मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा करने का समय है, जो अपने परिवारों को घरों पर छोड़ने के लिए अपनी उच्च भावना और हमारी सुरक्षा और सुरक्षा के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। तो वाकई इस माहौल में मुंबई पुलिस की जितनी तारीफ़ की जाये काम है.