Breaking News

संजय दत्त ने लगवाई कोरोना की पहली वैक्सीन

24 Mar, 2021 1049

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने आज कोरोना का पहला डोज लगवाया. उन्होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी. इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद भी किया है. उन्होंने मुंबई के बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना वैक्सीन का यह पहला डोज लगवाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैंने कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज आज बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर लगवाया है. मैं डॉ. धेरे और उनकी पूरी टीम को इस तरह का शानदार काम करने के लिए बधाई देना चाहता हूं. उनके और उनकी कड़ी मेहनत के लिए मेने मन में बहुत प्यार और सम्मान है, जय हिंद. गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच संजय दत्त को कैंसर हो गया था. इस दौरान उनकी सलामती के लिए लोगों ने काफी दुआएं की. संजय ने अपनी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक भी लिया था. फिर बहुत जल्द उन्होंने अपना इलाज करवाया और स्वस्थ होकर दोबारा काम पर लौटे. अब वो केजीएफ: चेप्टर 2, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वो पिछली बार सड़क 2 में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर जैसे एक्टर्स के साथ नज़र आए थे. बता दें कि कोरोना का संकट दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है.

अन्य खबरे