सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
11 Feb, 2021
1129
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गायिका और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. सपना के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार तकरीबन चार करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि सपना चौधरी के स्टेज शो के लिए पकंज चावला और कुछ अन्य लोगों की पीआर कंपनी और अन्य कंपनियों के साथ सपना ने स्टेज शो डांस और सिंगिग के एग्रीमेंट साइन किए थे, जिसके एवज में मोटा एडवांस भी सपना चौधरी ने लिया, लेकिन स्टेज शो में परफॉर्मेंस नहीं किया. ये भी आरोप है कि सपना ने लोन के नाम पर भी एडवांस लिया, जिसे चुकाया भी नहीं और न ही बदले में स्टेज शो किए. सपना की इस हरकत से उनके खिलाग आक्रोश बढ़ गया है. अब सपना का अगला कदम क्या होगा, यह देझनेवाली बात होगी.