सलमान हुए आइसोलेटेड
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामृ के बीच एकबार फिर कोरोना का खौफ बढ़ गया है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके ड्राइवर सहित दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट हो गएं हैं। जानकारी के अनुसार केवल सलमान खान ही नहीं, पूरा खान परिवार 14 दिनों के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में रहने वाला है। एक्टर के करीबी सोर्स के मुताबिक़ सलमान खान निश्चित कर रहे हैं कि उनके स्टाफ को अच्छे से अच्छा ट्रीटमेंट मिले। सुपरस्टार और परिवार हाल ही में सलीम खान और मां सलमा खान की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला था। बुकिंग्स और तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सेलिब्रेशन पर ब्रेक लगा दिया गया है। देखना होगा कि सलमान खान के आइसोलेटेड होने के बाद बिग बॉस की शूटिंग पर कितना असर पड़ता है.