"/>
Breaking News

अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस धमाका , Box Office पर तूफान बनकर उभरी 'हाउसफुल 5

15 Jun, 2025 210

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

Box Office पर तूफान बनकर उभरी 'हाउसफुल 5', अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किए 156 करोड़, 'छावा' के करीब

'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर यह मल्टीस्टारर फिल्म अपनी रिलीज के 10वें दिन 156.03 करोड़ रुपये तक की कमाई कर चुकी है। 9 दिनों में फिल्म ने 150.39 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, जबकि रविवार (10वें दिन) दोपहर 4:05 बजे तक 5.64 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इस तरह 'हाउसफुल 5' अब विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर 'छावा' और अजय देवगन की 'रेड 2' के बेहद करीब पहुंच गई है। 'छावा' जहां 601.54 करोड़ के साथ टॉप पर है, वहीं 'रेड 2' ने 171.35 करोड़ की कमाई की थी। 'हाउसफुल 5' अब 'रेड 2' की पोजीशन को चुनौती दे रही है और जल्द ही टॉप 2 फिल्मों में शुमार हो सकती है।

फिल्म का बजट और वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये बताया गया है (प्रिंट और प्रचार खर्च को छोड़कर)। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 9 दिन में ही फिल्म ने 220 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

अन्य खबरे