Breaking News

लापता लेडीज की फूल की सभी के दिलों में छाई हुई है.एक्टिंग

11 Apr, 2025 271

संवाददाता/in 24 न्यूज़।  
लापता लेडीज की फूल की सभी के दिलों में छाई हुई है.एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस करने वाली नितांशी अब हाल ही में रैंप पर अपना जलवा बिखेरती नजर नजर आईं. इस बीच रैंप पर फूल ने किया हेमा मालिनी और सुष्मिता को देख कर कुछ ऐसा जिसके बाद फूल के संस्कारों की चर्चा हो रही है. साल 2024 में फिल्म 'लापता लेडीज' रिलीज हुई। इस फिल्म में नितांशी लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया है, अब वो अपने नए अंदाज से लोगों के दिमाग पर छाई हुई हैं। नितांशी गोयल ने फिल्म में एक युवा महिला का अभिनय किया है, जो शादी के बाद ससुराल जाते समय अपने हसबैंड से बिछड़ जाती है। नितांशी के इस अभिनय से दर्शक उनके फैन हो गए। अब एक बार फिर फैंस नितांशी की जमकर तारीफ करने लगे हैं। मुंबई में एक फैशन शो के दौरान अभिनेत्री नितांशी ने बीच में रैंप वॉक रोक कर बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्री व लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नितांशी गोयल ने सुष्मिता सेन को भी गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रहा है। नितांशी गोयल गुरुवार को मुंबई में एक फैशन शो में नजर आयीं। इस दौरान नितांशी नीता लुल्ला के लिए शो-स्टॉपर बनी। 
      रैंप पर वॉक करते हुए उन्होंने ब्लैक स्टाइप्ड ट्राउजर, टॉप और लॉन्ग जैकेट कैरी की थीं। रनवे पर आते हुए उनकी नजर हेमा मालिनी पर पड़ी, वो उनके करीब गईं और दिग्गज एक्ट्रेस के पैर छुए। एक्ट्रेस भी मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद देती नजर आईं। हेमा मालिनी लाल साड़ी में ऑडियंस के बीच अपनी बेटी ईशा देओल के साथ बैठी नजर आईं। नितांशी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और हर कोई उनके जेस्चर और उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे है.इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही दूसरी तरफ नितांशी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को भी गले लगाया लापता लेडीज' की हीरोइन नितांशी गोयल के फैंस उनकी वायरल वीडियो पर रिएक्ट कर रहे है एक यूजर ने लिखा, 'छोटी सी उम्र, बड़े संस्कार- ये है नितांशी।' वहीं एक और शख्स ने हेमा मालिनी के लिए लिखा, 'अभी भी ड्रीम गर्ल लगती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'रियल लाइफ में संस्कारी हैं, फिल्मी दुनिया के मुकाबले।वेल नितांशी गोयल की बात करे तो नीतांशी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत छोटी सी उम्र में ही कर दी थी, लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडिज' से मिली, जिसमें वो लीड रोल निभाती नजर आईं। यह फिल्म निर्देशक किरण राव द्वारा निर्देशित थी।   

अन्य खबरे