Breaking News

अजित पवार के साथ मंच शेयर कर बोले अमित शाह- पहली बार आप सही जगह पर बैठे हैं, लेकिन...

06 Aug, 2023 1491

संवाददाता/in24news

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय के डिजिटल पोर्टल की शुरुआत कर दी है. यहां शाह ने हाल ही में एनसीपी नेता अजित पवार के गठबंधन सरकार में शामिल होने पर स्वागत किया. अमित शाह ने कहा, अजित दादा उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं इनके साथ पहली बार मंच पर कार्यक्रम कर रहा हूं. इसलिए मैं दादा को एक बात कहना चाहता हूं कि बहुत समय के बाद आप सही जगह पर बैठे हो. यही जगह सही थी, लेकिन बहुत देर कर दी है आपने. शाह का कहना था कि यह पहली बार है कि मैं और अजित पवार एक साथ मंच पर बैठे हैं. सही मंच पर आने में आपको काफी समय लग गया. आप पहली बार सही जगह पर बैठे हैं. शाह के बयान के बाद मंच पर अतिथियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी. अजित ने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया. इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनका स्वागत किया. 

अन्य खबरे