Breaking News

अब आरएसएस की राह चलेगी कांग्रेस

12 Sep, 2019 1052

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस अपनी बदहाली से बेहद परेशां है. जिस तरह पार्टी छोड़कर लोग अन्य पार्टी में जा रहे हैं उसने पार्टी की चिंतन मनन करने को मजबूर कर  यही कारण है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध को ही राजनीति बनाने वाली कांग्रेस अब उसी की राह पर चल पड़ी है. कांग्रेस ने देश भर में अपने घटते कैडर और घटते रुझान की भरपाई करने के लिए आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे से प्रेरणा ली है. पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में बुधवार को हुई बैठक में फैसला किया गया है कि पार्टी देश भर में कांग्रेस की नीतियों और विजन के प्रचार-प्रसार के लिए 'प्रेरकों' की नियुक्ति करेगी.  गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में ही प्रचारक और प्रेरक की व्यवस्था है. ऐसे में लगातार शिकस्त पर शिकस्त खा रही कांग्रेस ने संगठन में नई जान फूंकने के लिए यह निर्णय किया है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यह मांग आलाकमान के समक्ष अपरोक्ष-परोक्ष ढंग से उठा चुके हैं कि जब तक पार्टी मोदी और भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का कारण नहीं समझेगी, तब तक अपना वोट बैंक बचाए रखने में उसे दिक्कत आएगी. इस तरह की मांग करने वालों में हालिया कांग्रेसी नेता शशि थरूर थे.

अन्य खबरे