Breaking News

अब उर्मिला ने भी छोड़ी कांग्रेस

10 Sep, 2019 1076
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

कांग्रेस के डूबते जहाज से अधिकतर लोग नाता तोड़कर लगातार बाहर जा रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड की अदाकारा उर्मिला मातोंडकर का भी मोह भंग हो चुका है और उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में मुंबई की नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी है. पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी क्षुद्र अंदरूनी राजनीति से लड़ रही है और यहां निहित स्वार्थों का बोलबाला है. उर्मिला इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी में अपना रोष प्रकट कर चुकी हैं. उर्मिला मातोंडकर पार्टी में चल रही उठापटक से नाराज चल रही थीं. उनका एक लेटर सामने आया था. जिसमें उर्मिला ने अपने लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था.इस गोपनीय पत्र के लीक होने के बाद उर्मिला काफी नाराज हो गई थीं. तब उनके करीबियों ने कहा था कि वह जल्दी ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी या शिवसेना का दामन थाम सकती हैं. करीबियों ने कहा था कि वह शिवसेना ज्वाइन करने के बारे में सीरियसली सोच रही हैं. बात में खबर आई थी कि वह राज ठाकरे की पार्टी मनसे में भी दिलचस्पी दिखा रही हैं. उर्मिला मराठी हैं और उनके हस्बैंड मुस्लिम हैं. इसके अलावा वह एक जानी मानी अभिनेत्री भी हैं. जिससे उनका किसी भी जाना पार्टी के लिए वैल्यू एडिशन होगा. उर्मिला ने  नॉर्थ मुंबई की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने उनके खिलाफ गोपाल शेट्टी को मैदान में उतारा था. उर्मिला को इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा था. 

अन्य खबरे