Breaking News

अब राहुल प्रियंका जा सकेंगे लखीमपुर खीरी

06 Oct, 2021 711

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के बाद सियासी घमासान मचा है। इसी बवाल के बीच योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के अनुमति दे दी है। किसी भी पार्टी के पांच-पांच लोग लखीमपुर जा सकते हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ 5 लोग भी लखीमपुर जा सकेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी पांच लोगों के साथ लखीमपुर जा सकते हैं, उनको भी इजाजत मिल गई है। राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह वहां से लखीमपुर खीरी जाएंगे, वहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया है।  वहीं, प्रशासन शाम तक प्रियंका गांधी को रिहा कर सकता है। इसके बाद वह लखीमपुर भी जा सकती हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है। बता दें कि नेताओं के आने पर पाबन्दी के साथ धारा 144 लगा दी गई थी।

अन्य खबरे