अब सांसद संजय सिंह ने भी राज्यसभा और कांग्रेस से दिया इस्तीफा
30 Jul, 2019
1191
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस के कट्टर नेता भी अब कांग्रेस से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं. अब कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका दिया है संजय सिंह ने क्योंकि उन्होंने भी राजयसभा के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है. गौरतलब है कि राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है. उनके साथ उनकी पत्नी अमिता सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अमेठी के रहने वाले संजय सिंह असम से राज्यसभा सांसद थे. संजय सिंह ने इस बार सुल्तानपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं. संजय सिंह ने खुद कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे.