Breaking News

अमित शाह की तारीफ़ में शिवसेना के कसीदे

06 Jun, 2019 1101

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

गृहमंत्री अमित शाह ने जिस तरह मंत्रालय का कार्यभार सँभालने के बाद जम्मू-कश्मीर पर परिसीमन के सन्दर्भ में अपनी भूमिका सामने राखी है, इससे शिवसेना उनसे बहुत खुश है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में अमित शाह की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं. गौरतलब है कि शिवसेना के मुखपत्र सामना ने कई बार अपने संपादकीय में भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है लेकिन इस बार सामना ने अपने संपादकीय में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर अमित शाह पर बड़े पैमाने पर प्रशंसा की है. सामना ने अपने संपादकीय में अमित शाह की तारीफ करते हुए लिखा है कि उन्होंने गृह मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर पर निर्णायक इरादा दिखाया है. सामना ने अपने संपादकीय में लिखा गया है कि एक दृढ़ दृष्टिकोण की लंबे समय से जरूरत थी. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा स्थिति के बारे में दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की. बैठक में संभावित परिसीमन पर भी चर्चा की गई. हालांकि इस बारे में केंद्र की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जा सकता है. सरकार ने अनौपचारिक रूप से अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं. दूसरी तरफ शिवसेना राम मंदिर निर्माण को लेकर भी मुखर है. एक तरफ जहां भारी उद्योग मंत्रालय को लेकर शिवसेना अपनों मंशा जाहिर कर चुकी है, वहीं अब उसकी मांग है कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद भी उसे चाहिए।

अन्य खबरे