Breaking News

अमित शाह ने गांधीनगर से भारी मतों से जीत की हासिल

23 May, 2019 1169

संवाददाता/in24 न्यूज़।   

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है. गौरतलब है कि गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह ने विराट जीत दर्ज की है। अमित शाह ने 5 लाख 54 हजार 568 वोटों से जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत के साथ अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी के पिछले रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। आडवाणी ने इस सीट पर 4.83 लाख वोटों से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। बता दें कि शाह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने डॉक्‍टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था।   

अन्य खबरे