Breaking News

अशोक चव्हाण को आदर्श राहत 

22 Dec, 2017 1454

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़

2G घोटाले के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी आदर्श घोटाले के भी आरोपों से मुक्त हो गई है। आदर्श घोटाले में तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम शामिल था ,लेकिन मुंबई हाईकोर्ट के फैसले अनुसार उनपर कोई केस नहीं चलेगा। आपको बता दें कि  कोर्ट ने अशोक चव्हाण पर आदर्श घोटाले का केस चलाने की राज्यपाल द्वारा की गई अपील खारिज कर दी है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अशोक चव्हाण राहत की सांस ले रहे है उन्होंने कहा है, कि राज्यपाल का आदेश पूर्णरूप से राजनीति से प्रेरित है और पक्षपात का नमूना भी है । उन्होंने बताया कि राज्यपाल के इन आरोपों से यह साबित होता है कि वे बदले की राजनीति कर रहे है। फ़िलहाल अशोक चव्हाण इस मसले पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की और कोर्ट के आदेश को विस्तार से पढ़ने के बाद ही कोई बयान जारी करने की बात कही।

आपको बता दें कि चव्हाण के पर आदर्श सोसाइटी में अपने रिश्तेदारों को दो फ्लैट देने की आड़ में अतिरिक्त फ्लोर स्पेस इंडेक्स देने का आरोप है, साथ ही उनपर आरोप है, कि उनके राजस्व मंत्री रहने के दौरान गैरकानूनी रूप से गैर सैनिकों को 40 प्रतिशत अतिरिक्त फ्लैट उपलब्ध कराए। सीबीआई के एफआईआर में अशोक चव्हाण का नाम होने की वजह से उनपर मुकदमा चला जिसकी मंजूरी राज्यपाल ने दी थी । 

 
 
 
 
 
 

अन्य खबरे