Breaking News

असदुद्दीन ओवैसी पर फेंका गया जूता 

24 Jan, 2018 1540

 

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर मंगलवार रात एक शख्स ने जूता फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में सांसद को जूता नहीं लगा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रात करीब पौने दस बजे ओवैसी तीन तलाक के मुद्दे पर भाषण दे रहे थे तभी यह घटना हुई। इस पूरे मसले पर ओवैसी ने कहा कि,"'मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। ये सभी निराश लोग हैं, जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है।'

जो लोग मुझपर जूता फेक रहे है या विरोध कर रहे है वो महात्मा गांधी के हत्यारों की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगो में शुमार है। पीएम मोदी और आरएसएस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वे मौत से नहीं डरते। हकीकत यह है कि आरएसएस भारत को मुस्लिम मुक्त बनाना चाहती है और कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं की मुश्किले कम नहीं होगी बल्कि और बढ़ेगी ही। 

 
 
 
 
 

अन्य खबरे