Breaking News

असम के बाढ़ संकट पर पीएम मोदी ने की सीएम सरमा से बात

31 Aug, 2021 793

संवाददाता/in24 न्यूज़
देश के कई राज्‍यों में इन दिनों झमाझम बारिश आफत मचा रही है। प्राकृतिक आपदा भी तबाही से लोग परेशान है। दरअसल, पूर्वोत्तर भारत का गेटवे कहे जाने वाले असम में बाढ़ के पानी ने जबरदस्‍त तबाही मचा रखी है, यहां बाढ़ की स्थिति गंभीर है। इस संकट की घड़ी के बीच आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री  हिमंता बिस्वा शर्मा से फोन पर बातचीत की। श्री शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने असम को इस स्थिति से निपटने के लिये हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बाढ़ ने लोगों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े होने के लिए आदरणीय मोदी जी का आभार। बता दें कि, असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा होने से तकरीबन 3 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी परेशानी का सामना कर रही है। तो वहीं, फ्लड रिपोर्ट एंड इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार, राज्य के 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस बीच लोगों की मदद के लिए जहां पर राहत वितरण केंद्रों का संचालन किया गया, राज्य में कुल 44 राहत शिविर खोले गए हैं।

अन्य खबरे