Breaking News

आजम खान को बीवी और बेटे के साथ भेजा गया जेल

26 Feb, 2020 814

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सपा नेता आजम खान को उनकी पत्‍नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के साथ दो मार्च तक जेल भेज दिया गया. दस्‍तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर एडीजे 6 की अदालत ने उन्‍हें जेल भेज दिया. रामपुर के एडीजे 6 की अदालत में बुधवार को आजम खान अपने परिवार के साथ पेश हुए थे. पिछली कई बार से कोर्ट के बुलाने पर भी आजम खान हाजिर नहीं हो रहे थे. गैर हाजिरी के चलते कोर्ट ने आजम खान, बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीम फातमा के खिलाफ कई बार जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किया था. अब तक सपा सांसद आजम खान पर 88 मुकदमे भी दर्ज हैं. इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधायक डॉक्टर तजीन फात्मा और विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ अदालत ने कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। यह वारंट अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित मुकदमे में जारी किए गए थे। इस मामले में आज आजम खान, पत्नी और बेटे ने सरेंडर कर दिया। एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को तीनों के कुर्की वारंट के साथ ही गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट भी जारी किए थे। यह मुकदमा भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने पिछले साल दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं। एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर से तो दूसरा लखनऊ से जारी किया गया है।   

अन्य खबरे