Breaking News

आठ राजनीतिक पार्टी के साथ पीएम मोदी करेंगे मन की बात

24 Jun, 2021 845

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू कश्मीर के साथ आठ राजनीतिक दलों के 14 नेताओं के साथ अहम बैठक होने वाली है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के साथ बैठक से पहले सवाल यह है कि क्या यह केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया को गति देगा। 2019 में धारा 370 को निरस्त करने के बाद पहली बार सर्वदलीय बैठक होने जा रही है। केंद्र ने जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी कश्मीर के विकास की रफ्तार को और तेज करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तीसरे पायदान तक पहुंचाने के लिए इस अहम बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में गुपकर गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। सभी के पास अपना एजेंडा है जो पीएम मोदी की बैठक में रखेंगे।  वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी कश्मीर के क्षेत्रीय नेताओं के साथ बातचीत कर जमीनी हकीकत और कश्मीर के भविष्य की रुपरेखा को लेकर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी का इस बैठक को बुलाने का उद्देश्य धारा 370 हटने के बाद कश्मीर के पुनर्गठन के बाद राज्य ने क्या हासिल किया और इसके भविष्य के लिए क्या किया जा सकता है उसको लेकर सभी नेताओं से मन की बात करेंगे। इस बैठक में साफ तौर पर राज्य के विकास के लिए योजना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल आम सहमति से स्वीकार करें इसको लेकर भी बातचीत होगी। क्योंकि राज्य में पंचायत और डीडीसी के चुनाव हो चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बैठक में गुपकर गठबंधन शामिल होगा। जिसमें राज्य के 4 पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती तो शामिल होंगे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जो स्थानीय पार्टियों से आते हैं, जिनका जम्मू कश्मीर में अहम योगदान रहता है। इसके अलावा बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना, पार्टी के दो वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और कविंदर गुप्ता भी पीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में मौजूद रहेंगे। बता दें कि मेहबूबा मुफ़्ती के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया है।

अन्य खबरे