Breaking News

आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली है विपक्ष : पीएम

22 Mar, 2019 1195

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पुलवामा आतंकवादी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले को लेकर विपक्षी दलों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली बताया और उस पर सशस्त्र सेनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। ‘जनता माफ नहीं करेगी’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मोदी ने ट्वीट में कांग्रेस के विदेश मामलों को देखने वाले सैम पित्रोदा की यह कहने के लिए आलोचना की कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत हवाई हमले से जवाब दे सकता था लेकिन ‘‘मेरे हिसाब से दुनिया से ऐसे नहीं निपटा जाता।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही वंश के वफादार दरबारी ने माना था जो दुनिया पहले से जानती है कि कांग्रेस आतंकवाद की ताकतों को जवाब नहीं देना चाहती थी। यह नया भारत है-हम आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे।  

अन्य खबरे