आपदा में भी कमाई कर रही है सरकार : राहुल
25 Jul, 2020
777
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के संकट के दौरान लगातार कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आपदा के समय में भी गरीबों से मुनाफा वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राहुल ने एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, बीमारी के बादल छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं, बेनिफिट ले सकते हैं। आपदा को कमाई में बदलकर कमाई कर रही गरीब विरोधी सरकार। बता दें कि जिस तरह राहुल सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं बावजूद इसके उनकी बातों को गंभीरता से लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा.