आम आदमी पार्टी छोड़ेंगी अलका लांबा
26 May, 2019
1177
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली के चांदनी चौकी से आम आदमी पार्टी की नाराज़ विधायक अलका लांबा ने आप पर आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी विधायकों के व्हाट्सऐप ग्रुप से एक बार फिर हटा दिया गया है. इस व्हाट्सऐप ग्रुप में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं. इस बात से वे खासी नाराज भी हैं.अलका लांबा की पार्टी से टकराव काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और उन्होंने छोड़ने की घोषणा तक कर दी है. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए संदेश दिया है कि 2020 में वे आम आदमी पार्टी छोड़ देंगी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि 2013 में शुरू हुआ उनका आम आदमी पार्टी के साथ सफर 2020 में खत्म हो जाएगा. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक मजबूत विकल्प बनी रहेगी. अलका लांबा ने पार्टी के साथ अपने सफर को यादगार बताया है.