Breaking News

इंधन के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस का बैलगाड़ी मोर्चा

29 Jan, 2018 2442

 

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

एक तरफ पेट्रोलऔर डीजल के दाम आसमान छू रहे है वहीं इस  पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है बीजेपी का आरोप  है कि विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। आपको बता दें की महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में भाजपा सरकार की खिलाफत करने लिए कांग्रेस ने एक मोर्चा निकाला।

यह मोर्चा कोई धरना प्रदर्शन या भूक हड़ताल के रूप में नहीं बल्कि बैलगाड़ियों पर स्कूटर लाद कर विरोध प्रदर्शन किया। एक तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है और दूसरी तरफ रसोई गैस भी लोगों के जेब पर भारी बोझ डाल रही है। इस विरोध प्रदर्शन में महिलायें भी शामिल थी जिन्होंने गैस की कीमतों के खिलाफ अपना विरोध जताया। 

आपको बता दें कि यह मोर्चा कल्याण के सहजानंद चौक से निकलकर  तहसील कार्यालय तक निकाला गया जिसमे आंदोलनकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जताया और यह दावा भी किया कि पेट्रोल और डीजल के दामों पर अंकुश लगाने में सरकार असमर्थ साबित हुई है और ये मांग भी की कि जल्द से जल्द इस विषय पर सरकार ध्यान दे । 

अन्य खबरे