Breaking News

इतनी कमज़ोर सरकार कभी नहीं रही : प्रियंका

21 Apr, 2019 1191

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इतनी कमज़ोर सरकार कभी नहीं रही. गौरतलब है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभी की तरह इतनी कमजोर सरकार कभी नहीं रही और इतना कमजोर प्रधानमंत्री कभी नहीं रहा। वायनाड में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका ने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि क्या सरकार की नीतियों की आलोचना करने वालों की आवाज दबाना राष्ट्रवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उन लोगों से विश्वासघात किया है जिन्होंने उसे सत्ता में बिठाया। अपने भाई की जोरदार वकालत करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका ने वायनाड में चार रैलियों में हिस्सा लिया और किसानों से भी मुलाकात की। इस मौके पर प्रियंका की बेटी मिराया और बेटा रैहान भी उनके साथ थे। राहुल उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पुलपल्ली में किसानों की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने उन लोगों के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया, जिन्होंने उन हजारों किसानों को सुनने से इनकार कर दिया जो अपनी समस्याओं को बताने के लिए नंगे पैर दिल्ली मार्च किए थे।

अन्य खबरे