Breaking News

इमारत गिरने से मलबे में दबे कई लोग

24 Jan, 2019 1330
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

गुरुवार को गुड़गांव के एक गांव में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढहने के बाद सात मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। गुड़गांव दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को उल्लावास गांव में इमारत ढहने के बारे में एक स्थानीय निवासी ने सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर फोन करके सूचना दी। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम के साथ बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी इशाम सिंह ने कहा कि बचाव दल को भारी कंक्रीट, लोहे की छड़ें, मलबा हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब इमारत की चौथी मंजिल के लिए लेंटर डालने का काम चल रहा था। पुलिस इमारत के मालिक की तलाश कर रही है। वह उल्लावास गांव का रहने वाला है।  

अन्य खबरे