Breaking News

उत्तर प्रदेश में अकेले भी लड़ सकती है कांग्रेस : राहुल

09 Jan, 2019 1235
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

जैसे-जैसे चुनाव का समय करीब आता जा रहा है उसी रफ़्तार में गठबंधन को लेकर जहां नई-नई नीतियां बनाई जा रही हैं, वहीँ बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर भी बदले-बदले नज़र आ रहे हैं. गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सपा-बसपा को धमकी दी है. राहुल ने कहा है कि अगर यूपी में सपा-बसपा ने उसे गठबंधन में शामिल नहीं किया तो कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने का दमखम रखती है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर न समझा जाय. इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है. एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस यूपी में काफी मजबूत है और इस राज्य में पार्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अच्छा कर सकती है. कांग्रेस का विचार यूपी में काफी मजबूत है. इसलिए हमें उत्तर प्रदेश  में अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है और हम लोगों को चकित कर देंगे जो कोई सोच भी नहीं सकता। 

अन्य खबरे