Breaking News

उत्तर भारतीय भजेंगे राज ठाकरे को 25 हजार चिट्ठियां

25 May, 2022 1136
संवाददाता/in24 न्यूज़/मुंबई
 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे की अपनी सभा मे कई मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार पर हमला बोला. इस दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ये भी कहा कि सारे मनसैनिक घर-घर जाकर मनसे की तरफ से जारी किए गए पत्रक बांटेंगे. लेकिन इस कार्यक्रम के पहले मुंबई में उत्तर भारतीय समाज की ओर से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे को चिट्ठी के जरिए संदेश भेजे जाने की खबर सामने आ रही है. इसी बीच उत्तर भारतीय विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील शुक्ला ने लगभग महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से 25000 पोस्टकार्ड राज ठाकरे के आवास शिवतीर्थ पर भेजे जाने की बात कहीं. उनका कहना है कि उत्तर भारतीय समाज अपना दर्द अपनी पीड़ा का जिक्र उस पत्र में करेगा, जो कई सालों से उत्तर भारतीय समाज अपने मन में लिए हुए हैं. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि उत्तर भारतीय समाज द्वारा उस कार्ड शिवतीर्थ पर भेजे जाने के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

अन्य खबरे