एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री
संवाददाता/in24 न्यूज़. संवाददाता/in24 न्यूज़. संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एकनाथ शिंदे। राज्यपाल से मिलने के बाद इस बात की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता के दौरान आज दी। फडणवीस ने कहा कि शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से बाहर रहकर शिंदे जी का पूरा सहयोग करूंगा। फडणवीस ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर हम शिंदे जी के साथ आये हैं। बता दें कि आज शाम साढ़े सात बजे शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शिंदे ने कहा कि उद्धव सरकार में हम ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे, हमने अपना पक्ष समझाने की कोशिश की थी। महाविकास आघाडी सरकार में रहकर काम करना मुश्किल था। हमने जनता की भावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया है। बड़ी पार्टी होते हुए भी बीजेपी ने मुझे ये मौका दिया। बड़ा दिल दिखाया है। शिंदे ने यह भी कहा कि मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभारी हूं।