एमपी और उत्तराखंड में साथ लड़ेंगे बुआ बबुआ
25 Feb, 2019
1248
संवाददाता/ in24 न्यूज़
बुआ और बबुआ यानी मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन के तहत ये फैसला किया है कि आगामी चुनाव मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में साथ ही चुनाव लड़ेंगे.
गौरतलब है कि चुनाव में सीटों का बंटवारा भी सपा और बसपा ने कर लिया है.
मध्य प्रदेश में सपा तीन सीटों बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो पर जबकि बसपा बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वहीं, उत्तराखंड में सपा गढ़वाल (पौड़ी) सीट पर तो बाकी की सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी।
गौरतलब है कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए सपा-बसपा ने सीटों की घोषणा पहले ही कर दी है। सपा 37 सीटों पर तो बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
गौरतलब है कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए सपा-बसपा ने सीटों की घोषणा पहले ही कर दी है। सपा 37 सीटों पर तो बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इस गठबंधन के बाद मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव के नतीजे ही बतायेंगे कि बुआ और बबुआ को मतदाताओं का कितना साथ मिलता है.