Breaking News

एमपी में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

15 Jun, 2020 743

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सामने मुश्किलें पैदा हो गई हैं, क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था। भाजपा ने इस संबंध में क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। शिवराज ने विपक्ष में रहते हुए 12 जनवरी 2020 को तत्कालीन कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए दो मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके नौ सेकंड का एक वीडियो तैयार किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री को यह कहते हुए दिखाया गया है कि दारू इतनी फैला दो कि पीएं और पड़े रहें। भाजपा की तरफ से तुरंत सफाई आई कि कि यह सब कुछ शरारती तत्वों का किया धरा है और हताश कांग्रेस के पास किसी तरह का मुद्दा नहीं है तो वो इस तरह से सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने मुखर तौर पर कहना शुरू किया कि वो लोग जो भाजपा सरकार के संबंध में बोल रहे थे उसमें दम था। कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए अनैतिक कदम उठाए गए थे. बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने इसे साझा करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो भी इस वीडियो को शेयर करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया था।

अन्य खबरे