Breaking News

कमलनाथ के करीबियों पर आयकर का शिकंजा

08 Apr, 2019 1198

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी समते उनके कई रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर छापेमारी की है अब भी चल रही है. रविवार देर रात करीब 3 बजे आयकर विभाग ने कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के घर छापेमार कार्रवाई की. इसी के साथ कमलनाथ के सलाहकार राजेंद्र मिगलानी के दिल्ली स्थित ग्रीन पार्क आवास पर भी छापेमारी जारी है. इसके अलावा आयकर विभाग कमलनाथ के करीबियों के भोपाल और इंदौर स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, आयकर विभाग को छापेमार कार्रवाई में अब तक बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुए हैं. वहीं, आय़कर विभाग द्वारा छापेमारी में बरामद हुए जेवरों की कीमत का आंकलन किया जा चुका है. रविवार से जारी छापेमार कार्रवाई अब तक चल रही है. फिलहाल इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है

अन्य खबरे