Breaking News

कर्नाटक ने सिखा दिया, जनादेश के खिलाफ जो जाएगा, जनता उसे सजा देगी : पीएम मोदी

09 Dec, 2019 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने सिखा दिया कि जनादेश के खिलाफ जो जाएगा, जनता उसे सज़ा देगी. गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौर चरण बीत चुके हैं और अन्य चरणों में भी सभी दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी के रघुवर सरकार की दोबारा वापसी का जिम्मा लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चुनावी प्रचार अभियान में विरोधियों पर जमकर बरसे। झारखंड के बरही में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस धरती ने भगवान बिरसा मुंडा से लेकर जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक राष्ट्र नायकों की तपस्या को बल दिया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान को खत्म करने के लिए संघर्ष  किया। मुझे खुशी है कि उनकी भावना के अनुरूप आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो चुका है। हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से एक थे जिन्हें कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही पता चल गया था कि अब कांग्रेस किस दिशा में जा रही है।  मोदी ने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी जा रहा हूं, वहां कि सभा, पुरानी सभी सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। कर्नाटक के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी।    

अन्य खबरे