Breaking News

कलबुर्गी में चाकू घोंपकर बीजेपी नेता की हत्या

16 Nov, 2022 728

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज बीजेपी नेता की हत्या का मामला कर्नाटक के कलबुर्गी (Kalaburagi) से सामने आया है. सोमवार रात को हुई यह वारदात कलबुर्गी जिले के सेदम में हुई. बीजेपी के मृतक नेता की पहचान 64 साल के मल्लिकार्जुन मुथियाल (Mallikarjun Muthial) के रूप में की गई है. वह पहले जेडीएस पार्टी में थे. लेकिन हाल में बीजेपी में शामिल हुए थे. मुथियाल 14 नवंबर को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उनका सेदम में एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर भी था. कहा जाता है कि जब उन पर हमला किया गया तो वह अपने इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में ही सो रहे थे. दरअसल वह बीजेपी के एक कार्यक्रम के बाद अपनी दुकान में ही सो गए थे, तभी कुछ शरारती तत्व दुकान में घुसे और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर एसपी ईशा पंत समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू है. 

अन्य खबरे