कांग्रेस अपना नाम इस्तीफ़ा नेशनल पार्टी रख ले : विजयवर्गीय
29 Jun, 2019
1144
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी दुबारा सत्ता में लौटी तो बहुत सारे कांग्रेसियों ने अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी का पल्ला थामना शुरू कर दिया और आज भी बीजेपी में अलग-अलग दलों के अलावा कांग्रेस के नेता भी इससे जुड़ते जा रहे हैं. इन्हीं घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस को अपना नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल पार्टी रख लेना चाहिए. कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा जिस प्रकार कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग रही है उसे देखते हुए इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) को अपना नाम बदल कर 'इस्तीफा नेशनल कांग्रेस' कर लेना चाहिए.