Breaking News

कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र पाखंड और झूठ का पुलिंदा : मोदी

03 Apr, 2019 1216

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पाखंड से भरा झूठ का पुलिंदा बताया। अरुणाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर दूसरी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2004 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें वादा किया गया था कि 2009 तक सभी घरों में बिजली होगी। मोदी ने कहा कि बावजूद आश्वासन के 2014 तक 18,000 गांवों तक बिजली नहीं पहुंची थी। कांग्रेस की ही तरह उनका चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ का पुलिंदा है। इसलिए इसे चुनावी घोषणापत्र नहीं, बल्कि पाखंड से भरा दस्तावेज कहा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें रोजगार सृजन, कृषि संकट के समाधान, जीएसटी के लिए समान दर लाने और गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 72,000 रुपये देने का वादा किया गया है। 

अन्य खबरे