Breaking News

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से राहुल नाराज़

26 May, 2019 1148

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस कार्यसमित की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराज़गी की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी कई वरिष्‍ठ नेताओं से काफी नाराज रहे. बैठक में राहुल गांधी ने खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की. बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे की पेशकश की, जिसे कांग्रेस वर्किंग कमेटी  के सदस्‍यों ने नामंज़ूर कर दिया. कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी उन नेताओं से अधिक थी, जिन्‍होंने अपने बेटों को टिकट दिलवाया था. राहुल गांधी का कहना था उन नेताओं ने बेटों को जिताने के लिए जी-तोड़ मेहनत की और बाकी क्षेत्रों में उनका ध्‍यान कम गया, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा. हालांकि इस दौरान राहुल गांधी ने किसी वरिष्‍ठ नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा मध्‍य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तरफ था. इन्‍हीं नेताओं के बेटों को कांग्रेस ने टिकट दिया था.

अन्य खबरे