Breaking News

कांग्रेस के दिग्गज नेता आज मुंबई में पवार से मिलेंगे

12 Nov, 2019 942

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के मुद्दे पर महाराष्ट्र में सियासी संकट अब भी जारी है. सोमवार को शिवसेना द्वारा बहुमत साबित ना कर पाने के बाद अब गेंद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पाले में आ गई है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार रात को एनसीपी को राज्य में सरकार बनाने का न्यौता दिया है. एनसीपी को मंगलवार 12 नवम्बर को बहुमत साबित करना होगा. इसके साथ ही सूबे की सियासी किस्मत अब एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के पास पहुंच गई है. महाराष्ट्र में सत्ता की खींचतान के बीच आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और अहमद पटेल एनसीपी के नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे. महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने ट्विट किया है. उन्होंने लिखा कि लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. बच्चन. हम होंगे कामयाब...जरुर होंगे. संजय राउत को सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्होंने यह ट्वीट अस्पताल से ही किया है.

अन्य खबरे