कांग्रेस में मोदी को हराने की ताक़त नहीं : ओवैसी
12 Dec, 2018
1209
संवाददाता/in24 न्यूज़।
राजनीति में कई बार ऐसे बयान आ जाते हैं जिसपर यकीन कर पाना एकदम से आसान नहीं होता, क्योंकि असदुद्दीन ओवैसी के एक नए बयान से साफ लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताक़त को वे समझ चुके हैं. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की कांग्रेस की क्षमता को लेकर उन्हें संदेह है। गौरतलब है कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सभी गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा दलों को एक साथ आने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि तेलंगाना की जीत को आगे बढ़ाते हुए टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव सभी ऐसे दलों को एक मंच पर लाएंगे ताकि भाजपा को हराया जा सके।