कुर्बानी पर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुछ लोग अपने विवादित बयान से अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ भी बोलने से बाज नहीं आते. एक ऐसे ही बीजेपी नेता हैं जिनके बिगड़े बोल से हड़कंप मच गया है. गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना को देखते हुए कुर्बानी ना दें, अगर कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चों की दें। नंदकिशोर गुर्जर ने कुर्बानी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सनातन धर्म में पहले बलि दी जाती थी, अब नारियल फोड़कर उसकी जगह बलि की पूर्ति की जाती है, बकरे को नहीं काटा जाता है, इसी तरह मेरा इस्लाम धर्म के मानने वालों से निवेदन है कि वो भी अपने पवित्र चीज को, अपने बच्चे को बलि नहीं करता। अगर कोई कहता है कि मुझे कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चे की बलि दें। निरीह जीवों को मारकर बलि देकर कहना और उनको खाना.अगले जन्म में उनको बकरा बनना पड़ेगा और उन्हें लोग खाएंगे, प्रकृति का नियम है, जो जैसा करता है, उसे वैसा भरना पड़ता है। बता दें कि इस बयान के बाद हर तरफ इनकी जमकर आलोचना के साथ विरोध शुरू हो गया है.