Breaking News

कोरोना की चपेट में आए ज्योतिरादित्य और उनकी मां

09 Jun, 2020 868
संवाददाता/in24 न्यूज़,   

कोरोना का खतरा पूरी दुनिया के सामने है. इसने लोगों को अपनी चपेट में लेने का खेल जारी रखा है. अब खबर है कि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. तबीयत खराब होने के बाद दोनों को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधिया और उनकी मां में कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। खबरों की मानें तो  ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के लक्षण थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अब दोनों का इलाज चल रहा है। इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कोरोनावायरस के लक्षण दिखाए थे और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संचित पात्रा को सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

अन्य खबरे