कोरोना संक्रमित होने से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया हैI कोरोना की जांच करने पर वह पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें एम्स में दाखिल किया गया हैI खबर के मुताबिक़ देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हल्का बुखार है, जिसके बाद जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हुईI फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया हैI बता दें कि पिछले साल भी नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसमें कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थीI मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं I वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैंI बता दें कि इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी अपनी पत्नी के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थेI