गडकरी के नाम पर फडणवीस और उद्धव में सियासी घमासान
09 Mar, 2024
899
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान मच गया है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एमवीए में शामिल होने का खुला निमंत्रण देकर खलबली मचा दी, क्योंकि उन्होंने बताया था कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में नागपुर के सांसद का नाम नहीं है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को उद्धव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें गली का नेता कहा है। बता दें कि फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि एनडीए में उद्धव के लिए सारे दरवाजे बंद हैं। बता दें कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र के साथ ही देश के बड़े नेता हैं।